{"_id":"13d6635377df06f909b2452b0c7c0e86","slug":"badli-police-station-surrounded-murder-of-cow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोभक्तों ने बादली पुलिस चौकी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोभक्तों ने बादली पुलिस चौकी को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा रविवार की शाम को बादली पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर उतरा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नाहर सिंह के नेतृत्व में बादली पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की रात की सुरक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान उठाए।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीणों ने जमकर पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाई और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
चौकी इंचार्ज धर्मपाल राठी ने ग्रामीणाें को काफी देर तक समझाने के बाद रात की गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया मगर साथ ही असमर्थता जताई कि उनके पास सिर्फ एक पीसीआर ही है जिसके चलते गश्त बढ़ाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
नाहर सिंह के साथ विनोद प्रधान और अशोक ठेकेदार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बादली स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और क्षेत्र में गोहत्या की घटनाओं पर चिंता प्रकट की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चौकी पर जमकर पुलिस के खिलाफ गुस्सा उतारा और गोहत्या के लिए पुलिस सुरक्षा का न होना जिम्मेदार ठहराया।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गोहत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटना हुई तो कोई भी कदम उठाया जा सकता है।
साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन बाद क्षेत्र के सभी गांवों की एक संयुक्त पंचायत बुलाई जाएगी उसमें कोई भी फैसला लिया जा सकता है।
वहीं चौकी इंचार्ज धर्मपाल राठी का कहना है कि चौकी में साधनों का अभाव है और गश्त के लिए केवल एक पीसीआर ही है।
गाड़ी के अभाव में असमर्थता जताते हुए राठी ने कहा कि चौकी में एक अतिरिक्त गाड़ी की आवश्यकता है। गाड़ी मिलेगी तो रात 11 बजे से 4 बजे तक गश्त बढ़ाने का प्रयास करेंगे।