{"_id":"61897a0ed8261f6ef55a664e","slug":"ayushman-card-will-be-made-free-till-15-bahadurgarh-news-rtk6292843193","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक फ्री बनेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक फ्री बनेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए पात्र नागरिक को आयुष्मान कार्ड बनवाना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड 15 नवंबर तक निशुल्क बनाए जा रहे हैं। पात्र नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में आधार कार्ड व राशन कार्ड की फोटो प्रति ले जाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा मिल सकती है। हार्ट सर्जरी तक का लाभ पात्र व्यक्ति ले सकते हैं।
योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पखवाड़े के दौरान अभी 1600 से अधिक पात्रों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवार के सभी सदस्य अपना अलग-अलग कार्ड बनवाएं। आयुष्मान कार्ड होल्डर जिला के पैनल हॉस्पिटल के अतिरिक्त देश के किसी भी भाग में पैनल के प्राइवेट अस्पताल या सरकारी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं। रेफरल की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर पात्र व्यक्ति जिला नागरिक अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड में शुद्धिकरण की सुविधा अब सीएचसी में भी उपलब्ध है।