{"_id":"674781afc0257e110f0b42f7","slug":"awareness-rallies-taken-out-under-the-child-marriage-free-india-campaign-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115919-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैलियां
Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
27jjrp03- झज्जर। रैली को झंडी दिखाते नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्त्रोत- संस्था
झज्जर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्घाटन के मौके पर जिला प्रशासन झज्जर ने बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहे गैरसरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल ने स्कूली बच्चों, महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। जिले में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) के अलावा बाल विवाह पीड़िताओं ने भी भागीदारी की और बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली।
नप चेयरमैन ने पंचायत भवन में दिखाई झंडी
एमडीडी ऑफ इंडिया की तरफ से पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयास से बाल विवाह रोके जा सकते हैं। बाल विवाह की कोई सूचना मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या विभाग को दे ताकि किसी बच्ची की जिंदगी बचाई जा सके। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान के समर्थन में किया गया, जिसका उद्घाटन बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल ने कहा कि बाल विवाह का हमें जड़ से खात्मा करना होगा तभी बच्चे अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। एमडीडी आफ इंडिया के निदेशक सुरिंद्र सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाल विवाह के खात्मे के लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया अभियान इस बात का सबूत है कि सरकार इस सामाजिक बुराई की गंभीरता से अवगत है।