फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness for eye donation is increasing, this year 467 people registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेत्रदान के लिए बढ़ रही जागरूकता, इस साल 467 ने कराया पंजीकरण

Mon, 16 Sep 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 16 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Awareness for eye donation is increasing, this year 467 people registered
झज्जर। जिले में हर साल आंख दान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल अब तक 467 लोगों ने नेत्रदान करने के लिए शपथ पत्र भर चुके हैं।
विज्ञापन

इसके लिए सिविल अस्पताल में भी नेत्र बैंक बनाया गया है। पिछले साल जिले के तीन लोगों ने नेत्रदान किया था, जिससे 6 लोगों को रोशनी मिल सकी थी। नेत्र बैंक में आमतौर पर 2 से 70 साल के बीच के लोगों से ही दान लिया जाता है। एचआईवी और ब्लड कैंसर के रोगियों को छाेड़कर सभी लोग आंखें दान कर सकते हैं। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन उसकी आंखों को दान करना चाहते हैं तो चिकित्सक टीम मौके पर पहुंचकर आंख एकत्रित करती है। नेत्रदान के लिए सर्दियों के महीनों को अच्छा माना जाता है।

पिछले पांच साल में बढ़ी पजीकरण करवाने वालों की संख्या
आंख दान के लिए पंजीकरण करवाने वालों की संख्या हर साल लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 2020 में 117 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। 2021 में 133, 2022 में 313, 2023 में 418, 2024 में अब तक 476 लोगों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि अभी चालू वित्त वर्ष के खत्म होने में छह माह बाकी है।
विज्ञापन



पिछले चार साल में 8 लोगों ने किया नेत्रदान
जिले में पिछले चार सालों में 8 लोगों ने नेत्रदान किया है। 2020 में दो, 2021 में एक, 2022 में दो, 2023 में तीन लोगों ने आंख दान की।।जिले में चार सालों में आठ जोड़ी आंखों के दान किए जा चुके हैं। इससे 16 लोगों को रोशनी मिली है। पीड़ितों के साथ-साथ परिवार वालों को भी राहत मिली है। वहीं एक साल में गुभाना माजरी गांव के तीन लोगोंं ने आंख दान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जो लोग देख नहीं सकते, ऐसे लोगों के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग गांवों, स्कूल, कॉलेजों में समय-समय पर नेत्रदान के लिए पंजीकरण कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करती है। पंजीकरण करवाने के लिए पास के सरकारी अस्पताल में या 108 पर फोन कर पंजीकरण करवा सकते हैं।-

डॉ. मीनू त्रिगाेत्रा, नेत्र सर्जन, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed