फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness campaign launched for drug free India

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा मुक्त भारत को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched for drug free India
-फोटो 62 : नशा मुक्त भारत हेतु जागरूकता और संकल्प का सशक्त प्रयास करती छात्रा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं स्वयंसेविकाओं की ओर से नशा मुक्ति की ऑनलाइन प्रतिज्ञा ली गई। इस अभियान के अंतर्गत बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिज्ञा दिलाई गई। जिसमें सभी ने आधिकारिक क्यूआर कोड को स्कैन कर नशा मुक्त रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान पोर्टल से ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह दिवस इस बात का प्रतीक है कि नशा मुक्ति केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की सतत प्रक्रिया है। नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और भविष्य को भी खोखला कर देता है इसलिए इसे रोकना हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

यदि हर व्यक्ति आज एक कदम आगे बढ़ाए तो आने वाला कल नशामुक्त और उज्ज्वल होगा। नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं समय-समय पर रैली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, स्किट तथा घर-घर जाकर जनजागरूकता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति का संदेश देती आ रही हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की एंटी-ड्रग सेल एनएसएस एवं वाईआरसी सेल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फोटो 62 : नशा मुक्त भारत हेतु जागरूकता और संकल्प का सशक्त प्रयास करती छात्रा। स्रोत कॉलेज



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed