फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attempt to snatch cash at gunpoint

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंदूक के बल पर कैश छीनने का प्रयास

Sun, 16 Jun 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch cash at gunpoint
बेरी क्षेत्र के गांव दुजाना में वह कबाड़ी की दुकान में जिसमे घटना घटित हुई।
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले दुजाना चौक पर बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े कबाड़ी की दुकान पर बंदूक के दम पर कैश छीनने का प्रयास किया, लेकिन जब दुकानदार ने शोर मचाया तो बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना दुकानदार ने बेरी शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसीपी प्रदीप कुमार व शहर चौकी प्रभारी सतबीर ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेरी निवासी हंसराज उर्फ हंसा ने बताया कि वह दुजाना चौक पर पिछले कई वर्षो से कबाड़ी की दुकान चलाता है। करीब 4 बजे वह और उसका साथी बिजेंद्र दुकान पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए। इनमें एक युवक हाथ में पिस्तौल लिए हुए था, जिसने उसके साथ बैठे बिजेंद्र की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कहने लगे जो कुछ आपके पास है वह जल्दी निकाल दो वरना दोनों को गोली मार देंगे। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बाइक सवार युवक जाते-जाते बिजेंद्र की छाती में बट मारकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed