फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   atm loot, crime, arrest 7 accused

एमकॉम, बीटेक स्टूडेंट्स ने गूगल पर ढूंढी टेक्नीक फिर उखाड़ ले गए एटीएम, सात गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 02:05 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Wed, 20 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
atm loot, crime, arrest 7 accused
गिरफ्त्‍ाार आरोपी - फोटो : bureau

विज्ञापन
मय्यड़ में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कैश से भरी एटीएम उखाड़कर भागने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों में चार शहर के अलग अलग निजी संस्थान के स्टूडेंट्स हैं। इनमें से एक जम्मू कश्मीर का युवक आदिल है जो बीटेक सेकेंड ईयर में ओम इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने हिसार आया था। इसके अलावा बास खुर्द का अतुल बैंगलोर से कंप्यूटर साइंस में बीएससी पास है। झज्जर के दूबलधन गांव का प्रवीन एमकॉम की पढ़ाई कर रहा है। वारदात में प्रवीन का भाई प्रशांत बीसीए की पढ़ाई कर रहा है वह भी इस वारदात में शामिल है। तीन अन्य युवक जिनमें खरड़ गांव का नरेंद्र, बास का संदीप व कुंगड़ गांव का विकास शामिल है। इन्हीं युवकों ने सेक्टर 16-17 से 29 लाख रुपये का कैैश का एटीएम चोरी किया था।

  गूगल पर एक घंटे तक सर्च की एटीएम तोड़ने की टेक्नीक
डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास ने बताया कि सीआईए वन की टीम ने सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आदिल, अतुल व प्रशांत ने बताया है कि उन्होंने वारदात से पहले करीब एक घंटे तक गूगल पर एटीएम तोड़ने की टेक्नीक सर्च की। फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चार एटीएम तोड़ने की वारदात कबूली, एक गाड़ी भी चुराई
आरोपियों ने जिला में अलग-अलग चार स्थानों पर अलग अलग बैंकों की एटीएम तोड़ी है। जिनमें दो एटीएम से कैश चोरी किया बाकी दो एटीएम में नाकाम प्रयास किया गया। मय्यड़ गांव में हुई वारदात वाली रात युवकों ने पहले हिसार के डाबड़ा रोड स्थित  ट्यूलिप रेस्टोरेंट के सामने से इंडिका गाड़ी चोरी की। इसी गाड़ी में एटीएम से कैैश निकालने के बाद उन्होंने मशीन को गाड़ी में रखकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मजार पर बने कमरे में छिपा रखे थे हथियार
पुलिस ने सोमवार को मौके पर प्रवीन व संदीप को पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस को लोहे की रॉड, गंडासी, लोहे का फरसा, लोहे की बसोली तथा पाइप बरामद हुआ है।

ये वारदातें कबूली
18 अप्रैल को विकास, अतुल, प्रशांत, नरेन्द्र, प्रवीन, संदीप उर्फ मोनू ने मिलकर गांव मायड़ में खरड़ रोड़ से स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की एटीएम मशीन चोरी की थी। जिसमें 3 लाख 34 हजार कैश था।
- फरवरी 2015 में  आदिल, प्रशांत, विकास, प्रवीन व दीपक ने मिलकर सेक्टर 16/17 की एटीएम मशीन उखाड़ी थी। जिसमें 29 लाख रुपये कैश था।
3. गांव उमरा के बस स्टैंड से विकास, प्रवीन ने मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की थी।
4. हांसी गर्ग अस्पताल के पास से विकास, प्रवीन व दीपक ने मिलकर केनरा बैंक की एटीएम तोड़ने की कोशिश की थी।
5. डाबड़ा रोड़ पर रिसोर्ट से विकास, अतुल, प्रशांत, नरेन्द्र  उर्फ टिंकू , प्रवीन, संदीप ने मिलकर इंडिका कार चोरी की थी।

दो साथी चार दिन के रिमांड पर
प्रवीन, संदीप सोमवार को हांसी के धर्मपुरा में चोरीशुदा कार व एटीएम जलाते हुए पकड़े गए थे जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।



पढ़े लिखे युवा एटीएम उखाड़ने की वारदात में शामिल रहे हैं। सीआईए वन की हमारी टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उन्होंने 4 एटीएम व 1 गाड़ी चोरी की वारदात कबूली है। अभी पूछताछ जारी है।

- अश्विन शैणवी, एसपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed