फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   atm fraud, 4 lakh debited from account, bahadurgarh

एटीएम बदलकर फौजी के खाते से निकाले 4 लाख, केस

Thu, 01 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
atm fraud, 4 lakh debited from account, bahadurgarh
एटीएम - फोटो : photo
एटीएम केबिन में ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ठग शातिराना ढंग से लोगों से एटीएम बदल लेते हैं और बाद में पैसे निकालते हैं। ऐसी कई तरह की वारदातें हो चुकी हैं, मगर आज तक कोई पकड़ा नहीं जा सका है। बुधवार को भी इस तरह के एक मामले में पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


लडरावन निवासी मोहन ने शहर थाना पुलिस में एटीएम बदलकर चार लाख रुपये निकलाने की शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि उसके पिता जयभगवान फौज में हैं। फिलहाल वो गंगानगर में तैनात हैं। उसके पिता का एसबीआई बहादुरगढ़ में अकाउंट हैं। गत 25 जुलाई को उनके पिता व छोटा भाई प्रवीण बहादुरगढ़ में एसबीआई के एक एटीएम में रुपये निकलवाने आए थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक अज्ञात युवक पास ही खड़ा था। उसने उनका कोड देख लिया। इसके बाद बातों ही बातों में बड़े ही शातिराना ढंग से उनका कार्ड बदल लिया। उनके पिता को इस बात का पता नहीं चला। गत 25 जुलाई से लेकर 23 अगस्त तक एक महीने में खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे बैंक में आए और बाद में पुलिस में शिकायत की। मोहन ने पुलिस से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द जांच करके ठगों को गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वारदात हुई 
एटीएम कक्ष से कार्ड बदलने की वारदात पहले भी कई बार हो चुकी हैं। पिछले महीने भी झज्जर मोड़ के पास एक छात्र का कार्ड बदल लिया गया था। उसके खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए गए। उक्त छात्र कालेज की फीस जमा कराने के लिए पैसा निकलवाने आया था। इसके अलावा अनाज मंडी के एक युवक और मेन बाजार के एक दुकानदार के साथ ऐसी वारदात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed