फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Athletics Association's annual sports calendar continues, sports competitions will continue throughout the year

Jhajjar-Bahadurgarh News: एथलेटिक्स संघ का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी, साल भर रहेगी खेल प्रतियोगिताओं की धूम

Thu, 08 Feb 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Athletics Association's annual sports calendar continues, sports competitions will continue throughout the year
बहादुरगढ़। हरियाणा एथलेटिक्स संघ ने वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश में साल भर खेल प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। संघ के अध्यक्ष के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक का बहादुरढ़ पहुंचने पर जनपद के संघ पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पहुंचने पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कोच धर्मवीर छिकारा, विवेक राठी और सुब्रत ने मलिक का अभिनंदन किया। मलिक ने खेल कैलेंडर के बारे में बताया कि नरवाना में 24 और 25 फरवरी को 13वीं जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता, कुरुक्षेत्र में 13 और 14 अप्रैल को छठी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, गुरुग्राम में 11 व 12 मई को 12वीं राज्य यूथ चैंपियनशिप, रोहतक में एक व दो जून को 14वीं राज्य सीनियर एथलेटिक्स, सोनीपत में 7 अगस्त को तीसरी नेशनल ज्वेलियन स्पर्धा, नरवाना में 10-11 अगस्त को 11वीं ओपन सीनियर एथलेटिक्स, जींद में 6 से 8 सितंबर को 9वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स, करनाल में 11-13 अक्तूबर को 37वीं हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। उनके द्वारा गुजरात में होने वाली नेशनल इंटर जिला जूनियर एथलेक्टिस मीट के लिए जिले की टीम का ऐलान किया गया। अंडर-16 लड़कों में 80 मीटर में बालौर के मयंक, लांग जंप में अकहेड़ी मदनपुर का सौरभ, ज्वेलियन थ्रो में चिमनी का गौरव व मातन का रचित, शॉटपुट में झांसवा के नितिश को शामिल किया गया है। अंडर-16 लड़कियों में 60 मीटर में जटवाड़ा की आरती, लांग जंप में अमादलपुर की दीक्षा, हाई जंप में मुंडाखेड़ा की नंदिता, शॉटपुट में अमादलपुर की भावना और पेंटाथलॉन में मुंडाखेड़ा की मीनाक्षी का चयन हुआ है। अंडर-14 लड़कों की ट्राइथलॉन में लोवा कलां का लक्ष्य भाग लेगा। अंडर-14 आयुवर्ग की लड़कियों में ट्राइथलॉन-डी में रूढ़ियावास की अंजू शर्मा व ट्राइथलॉन-सी में बुपनियां की कनक का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed