फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   @AQI 344...smog prevailed throughout the day, breathing became difficult.

Jhajjar-Bahadurgarh News: <bha>@</bha>एक्यूआई 344...दिनभर छाया स्मॉग, सांस लेना हुआ मुश्किल

Fri, 31 Oct 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
@AQI 344...smog prevailed throughout the day, breathing became difficult.
-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में वीरवार को छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। लगातार बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। वीरवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय ऑरेंज जोन में एक्यूआई 300 दर्ज हुआ। जबकि शाम 4 बजे रेड जोन में एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के बाद एनएचएआई ने पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में प्रदूषण का खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। धूल, धुएं और धुंध से लोगों को घुटन महसूस हो रही है। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानियां बरतने की सलाह दी है। स्मॉग की वजह से सुबह के समय पार्कों और स्टेडियम में टहलने वालों की संख्या बेहद हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदूषण अगले दिनों में कम होने की संभावना नहीं है। हवाओं की धीमी रफ्तार, हवा में अधिक नमी और घटते तापमान की वजह से इस समय प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस समय हवाओं की गति महज 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है। जुकाम, कफ के साथ जल्दी थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन, सांस लेने में परेशानी, गले में खरास, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में लाली या पीलापन, आंखों व चेहरे पर सूजन आदि की शिकायतें लोगों को प्रदूषण की वजह से हो रही हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने आमजन से इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से बचकर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के बाद एनएचएआई ने किया पानी का छिड़काव
बहादुरगढ़ में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर ब्रेक लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी सख्ती बरत रहा है। दो दिन पहले एनएचएआई को बाईपास पर बनी सर्विस लाइन पर धूल उड़ने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद एनएचएआई अधिकारी नींद से जागे और सड़कों पर पानी का छिड़काव करना शुरू किया। बुधवार की देर रात भी बाईपास पर टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया गया। वहीं शहर में नगर परिषद की ओर से एंटी स्मॉग गन और टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। आमजन से भी अपने घरों के बाहर धूल न उड़े, पानी का छिड़काव करने के लिए आह्वान किया गया है।

शहर में प्रदूषण न बढ़े इसको लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित विभागों को पानी का छिड़काव करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एनएचएआई की ओर से सड़कों पर रात के समय भी पानी का छिड़काव किया गया है। लापरवाही बरतने वाले विभागों के खिलाफ बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में वीरवार को छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में वीरवार को छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में वीरवार को छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में वीरवार को छाया स्मॉग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed