फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asoda got first place in group dance and Vijaya School got first place in group song

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामूहिक नृत्य में आसौदा और समूह गान में विजया स्कूल ने पहला स्थान पाया

Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Asoda got first place in group dance and Vijaya School got first place in group song
फोटो 67: देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय द्वारा जिलास्तरीय अंतर विद्यालय समूह नृत्य व समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 7 सरकारी व गैर सरकारी स्कूली छात्राओं ने शिरकत की। इसमें 112 छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया व महाविद्यालय का दौरा किया। सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसौदा व समूह गान में प्रथम स्थान विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का गौरव है। समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूती के लिए हमारी संस्था बेटियों की शिक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत है। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि स्कूली छात्राओं को महाविद्यालय में पढ़ाये जा रहे विभिन्न विषयों की जानकारी देकर उन्हें भविष्य में उस विषय के अनिवार्यता व महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल, मनोविज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी विज्ञान, कंप्यूटर विभाग, व बीएससी विभाग द्वारा स्कूली छात्राओं को अलग-अलग टॉपिक पर मॉडल बनाकर विषयों की जानकारी दी। महाविद्यालय की छात्राओं नेविज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं का विभिन्न मॉडल बनाकर प्रयोगात्मक ज्ञानवर्द्धन किया गया। स्कूली छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए कॅरिअर काउसलिंग सत्र का आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ से श्रीओम राठी, डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसोदा से जगवीर, अशोका इंटरनेशनल स्कूल से डायरेक्टर विजय लक्ष्मी और राखी ने शिरकत की। वैश्य आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़ व ऑक्सफोर्ड स्कूल लाइनपार की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए डॉ. नेहा नैन ने कहा कि सभी स्कूलों से आई हुई प्रतिभागी छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वयं को महाविद्यालय की शैक्षिक व अतिरिक्त गतिविधियों में अपनी रुचि दिखायी।
सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसोदा की छात्राएं रही। द्वितीय स्थान पर डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान पर सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं रही। समूह गान में प्रथम स्थान विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय स्थान पर डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान अशोका इंटरनेशनल ने पाया। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दीया बीसीए तृतीय वर्ष ने प्रथम व वंशिका, नमृता एमएससी प्रथम वर्ष रसायन शास्त्र तथा पायल, दिव्या बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कला संकाय फैकल्टी की तरफ से निधि, आयुषी ,चेष्टा एमए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान व प्रीति, नेहा व अलीशा बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अशोका इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर विजय लक्ष्मी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति से यशपाल गांधी, ज्वाइंट सेक्रेटरी बहादुरगढ़ शिक्षा सभा एमसी जोशी, वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय से प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल उपस्थित रहेे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डॉ. शालू शर्मा, डॉ. मंजीत , अंजू अग्रवाल ने भूमिका निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed