फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asha workers will hold jail bharo movement on 25th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 25 को आशा वर्कर करेंगी जेल भरो आंदोलन

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will hold jail bharo movement on 25th
झज्जर। लघु सचिवालय में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी रहा। आशा वर्करों ने बताया कि आशा वर्कर यूनियन की हड़ताल पहले 11 सितंबर तक थी इसे 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

25 सितंबर काे पूरे हरियाणा की आशा वर्कर जेल भरो आंदोलन करेंगी। सोमवार को जिला उप प्रधान ललिता ने धरने की अध्यक्षता की और संचालन पूनम छारा ने किया। आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान कविता सविता झज्जर मूर्ति माजरा पूनम, सुमन ने भी आशा वर्करों को संबोधित करते हुए वर्करों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर आशा वर्कर्स पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम कर रही है और 35 दिन से आशा वर्करों का आंदोलन चला हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार वर्करों की मांगों काे सुनना नहीं चाहती।
विज्ञापन

हमारे आंदोलन को लंबा खींचना चाहती है।आशा वर्कर्स यूनियन के डेलीगेट साथ बात करके आशा वर्कर्स की मांगों को सुने उनका समाधान करें। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आशा वर्कर को पक्का कर्मचारी बनाया जाए । जब तक पक्का कर्मचारी नहीं बनाया जाता है, तब तक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष होनी चाहिए। पिछला कटा हुआ 50 प्रतिशत वापस दिया जाए । मीटिंग को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता राजबीर, कृष्ण माजरा ने केंद्र व राज्य सरकार को मजदूर एवं जनता विरोधी बताते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र व राज्य में आई है । तब से जनवादी आंदोलनों पर हमले तेज हुए है। ,महंगाई ,बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। आम आदमी ने गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर राज्य की उपाध्यक्ष प्रवेश मातनहेल, अनीता भागलपुरी, सीटू की जिला सचिव किरण, नीता बहादुरगढ़, रेखा जसौर खेड़ी, सुनीता, शकुंतला, रेखा, रानी, शर्मिला ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed