फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arya Nagar residents Siddharth and Sahil are providing employment to more than 700 people

Jhajjar-Bahadurgarh News: आर्य नगर निवासी सिद्धार्थ और साहिल दे रहे 700 से ज्यादा लोगों को रोजगार

Tue, 25 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arya Nagar residents Siddharth and Sahil are providing employment to more than 700 people
24jjrp31- झज्जर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में लगाई गई प्रदर्शनी में अपने उत्प
झज्जर। जिले के सुबाना हाल शहर के आर्य नगर निवासी दो भाईयों ने खुद का कार्य शुरू करके 700 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। दोनों ने विदेश जाने की बजाय डेयरी से व्यापार शुरू किया। वहीं, अब 70 से अधिक उत्पादों को बनाकर हरियाणा, एनसीआर क्षेत्र और पंजाब में बेचा जा रहा है। उन्होंने शून्य से काम शुरू किया और मौजूदा समय में पांच करोड़ का टर्नओवर है। उन्होंने 200 गायों से अपनी डेयरी को शुरू किया था।
विज्ञापन

सिद्धार्थ और साहिल ने बताया कि उन्होंने झज्जर-ग्ररुग्राम मार्ग पर वरदान नाम की डेयरी कर रखी है। दोनों भाईयों ने एमटेक की हुई है। चंडीगढ़ के राजपुरा में भी इसकी ब्रांच है। इसमें 70 से अधिक उत्पादों काे तैयार किया जाता है। इस डेयरी के माध्यम से उन्होंने 700 से अधिक लोगों को रोजगार दे रखा है। इसमें करीब 35 लोग डेयरी में काम करते है और करीब 400 लोग एनसीआर में डिलीवरी का काम करते हैं, जबकि करीब 300 लोग चंडीगढ़ ब्रांच से डिलीवरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस कार्य का वर्ष 2018 में शुरू किया था। आज 72 किसानों की करीब सात हजार गायों का दूध उनकी डेयरी में पहुंचता है। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय में पैकिंग के सामान की अधिक बिक्री हुई थी। इस दौरान कोरोना के समय में उनके उत्पादों की मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन उत्पादों को किया जाता है तैयार
आज के समय में यहां डेयरी के सामान, बेकरी के सामान, पोल्ट्री के सामान, ग्रोसरी और आईस टी सहित अन्य उत्पादों को तैयार किया जाता है। यहां पर सभी देशी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। सभी उत्पादों को पॉलीथीन, बोतलों और डिब्बों में पैक किया जाता है।




यहां होती है उत्पादों की बिक्री
डेयरी में बनाए जाने वाले उत्पादों की हरियाणा के रोहतक, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी व अंबाला, एनसीआर क्षेत्र के दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व नोएडा और पंजाब के मोहाली, लुधियाना, जीरकपुर व पिंजौर में उनके उत्पादों की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed