फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Artificial jewellery is attracting interest amidst expensive gold and silver.

Jhajjar-Bahadurgarh News: महंगे-सोने चांदी के बीच लुभा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी

Tue, 07 Oct 2025 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Artificial jewellery is attracting interest amidst expensive gold and silver.
-फोटो 56 : मेले में आर्टीफिशियल ज्वेलरी स्टॉल पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच अब फैशन की दुनिया में आर्टीफिशियल ज्वेलरी की धूम है। असली जैसी दिखने वाली ये नकली ज्वेलरी महिलाओं के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि हर कोई इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में नाबार्ड, प्राचीन कारीगर एसोसिएशन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले में सोमवार को ज्वेलरी स्टॉल पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां अलग-अलग प्रदेशों से हस्तशिल्पी, कलाकार पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मेले में स्टॉल पर लगे गहनों की खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा भीड़ पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की स्टॉल पर रही। यहां कंगन, हार और मंगलसूत्र की कीमतें 500 से दो हजार रुपये तक है। मेले में जर्मन सिल्वर ज्वेलरी भी खूब वाहवाही लूट रही है। यह खास मिश्रधातु व्हाइट मेटल और 40 प्रतिशत चांदी से बनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट बताती हैं कि यह एथनिक वियर के साथ परफेक्ट लगती है। यह सब आम महिलाओं की फैशन स्टाइल बन गई है। यहां ईयर रिंग्स 450 रुपये से 1500 रुपये से और नेकलेस 1500 रुपये से शुरू हैं। यहां चमक बिखेरते अमेरिकन डायमंड सेट्स हर किसी की नजर खींच रहे हैं। ये डायमंड सेट भले असली न हो, लेकिन इसकी चमक कम नहीं है। लैब में बने लैब्रोन डायमंड भले मार्केट में आए हों, लेकिन ग्राहकों की पहली पसंद अब भी अमेरिकन डायमंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed