फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrested for copper theft, bhadurgarh

तांबा चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फैक्टरी से तांबा चोरी करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया तांबा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गत 25-26 दिसंबर की रात को गांव रोहद स्थित एसी बनाने वाली एक फैक्टरी में 42 किलो तांबा चोरी हो गया था। इस संबंध में फैक्टरी मालिक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। आसौदा पुलिस चौकी में तैनात एएसआई ओमप्रकाश की टीम ने गांव रोहद में दहकौरा मोड़ के पास से मोहित नाम के व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने फैक्टरी में तांबा चोरी करने की वारदात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर उसके कमरे से ही चोरी किया गया तांबा बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान मोहित निवासी सिलानी के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से सांपला में किराये पर रह रहा था। जिस फैक्टरी में उसने चोरी की, वह उसी फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। अक्तूबर माह में उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed