{"_id":"646a70cb17d5e7c4f409a359","slug":"arrested-for-cheating-lakhs-by-becoming-an-official-of-fertilizer-company-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-90-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फर्टिलाइजर कंपनी का अधिकारी बनकर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फर्टिलाइजर कंपनी का अधिकारी बनकर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 22 May 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 22 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बनकर एक महिला से खाद की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर करीब 1 लाख 45 हजार 800 रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना झज्जर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरनाथ उर्फ भीखा निवासी गांव दरिया चक थाना बरबीधा जिला शेखपुरा बिहार के तौर पर हुई है।
अतिरिक्त थाना प्रबंधक पीएसआई दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में धोखाधड़ी से ठगी करने के मामले का खुलासा किया है। आरोपी को सीजेएम जिला एवं सत्र न्यायालय शेखपुरा बिहार के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को 60 घंटे के राहदारी रिमांड पर लेकर झज्जर लाया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
दीपक कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने अगस्त 2022 में मान्यता प्राप्त उद्यम में खाद की थोक फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। इसका पंजीकरण शुल्क 70000 रुपये भेजने को कहा गया। उसने 5 अगस्त 2022 को लाइसेंस लेने के किए 70 हजार रुपये के आरटीजी के माध्यम से भेज दिए। अगले दिन उनके पास एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह फर्टिलाइजर कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बोल रहा है। उसने कहा कि डीलर एग्रीमेंट के लिए 75800 रुपये और देने होंगे। उसके पश्चात उन्होंने 08 अगस्त 2022 को 75 हजार 800 रुपये भेज दिए। जिसके बाद उन्हें एक एग्रीमेंट प्राप्त हुआ। जिसकी जांच की गई तो एग्रीमेंट व लाइसेंस फर्जी मिला। उसके साथ एनएफएल फर्टिलाइजर का लाइसेंस व एग्रीमेंट देने के नाम पर कुल 145800 रुपए की धोखाधड़ी से ठगी की गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 3 फरवरी 2023 को थाना साइबर क्राइम झज्जर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। ठगी के मामले में छानबीन करने तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम थाना झज्जर द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई।