फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrange the money or else I'll set the shop on fire.

पैसों का इंतजाम कर ले, नहीं तो तेरी दुकान को आग लगा दूंगा

Thu, 06 Feb 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arrange the money or else I'll set the shop on fire.
शहर की भगत सिंह मार्केट में स्थित सुहाग कास्मेटिक के संचालक से इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। फोन पर कॉलर ने कहा है कि पैसों का इंतजाम कर ले, नहीं तो तेरी दुकान में आग लगा दूंगा। इस धमकी के बाद दुकानदार व उसका परिवार दहशत में है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, महावीर मंदिर वाली गली में रहने वाले संदीप अरोड़ा की भगत सिंह मार्केट में सुहाग कास्मेटिक नाम से महिलाओं के शृंगार सामान की दुकान है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे संदीप के पास एक इंटरनेट कॉल आई। कॉल रिसीव की तो कॉलर ने कहा कि मैं तेरे पूरे परिवार को जानता हूं। पैसों का इंतजाम कर ले। यदि पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जाएगी। यह धमकी सुन संदीप ने फोन काट दिया। इसके बाद भी कई बार कॉल्स आईं लेकिन संदीप ने रिसीव नहीं की। फिर संदीप अपने परिजनों के संग सिटी थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। संदीप ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आईपी एड्रेस से आरोपी तक पहुंचेगी पुलिस
संदीप के मोबाइल पर जो कॉल आई है, वह नंबर 12 डिजिट का है। अंदेशा है कि किसी एप्लीकेशन के जरिये यह कॉल की गई। किस एप और इंटरनेट स्रोत से यह कॉल की गई, इसकी जांच के लिए पुलिस साइबर सैल की भी मदद ले रही है। आईपी एड्रेस के जरिये पुलिस उक्त इंटरनेट कॉल को इंटरसेप्ट कर आरोपी तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से कॉल आई है, उसका पता लगाया जा रहा है। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर यह मामला सुलझाया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed