फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   army man martyer in

सुलोधा गांव का जवान मणिपुर में शहीद

Tue, 02 Mar 2021 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
army man martyer in
शहीद कृष्ण कुमार यादव का फाइल फोटो। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। सुलोधा गांव का लाडला व असम राइफल का जवान नायब सूबेदार कृष्ण कुमार मणिपुर में बॉर्डर पर सोमवार सुबह 4:30 बजे देश के लिए शहीद हो गए। को प्राप्त हुआ है। उनके पार्थिव शरीर को सुबह बॉर्डर से इंफाल लाया जाएगा। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद हवाई जहाज से उनके पार्थिव शरीर को शाम को दिल्ली लाया जाएगा। जहां से उनका पार्थिव शरीर गांव के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

कृष्ण के परिजन कुलदीप सिंह ने बताया कि नायब सूबेदार कृष्ण कुमार हवलदार पद से वर्ष 2006 में असम राइफल में भर्ती हुआ था और इस समय उनकी ड्यूटी मणिपुर में बॉर्डर पर थी। सेना के अधिकारियों ने उनके परिजनों को सूचना दी है कि एक घटना में गोली लगने से सोमवार की सुबह 4:30 बजे कृष्ण कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम तक गांव में पहुंचेगा। उनका कहना है कि अगर सूर्यास्त से पहले पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो मंगलवार को ही अंत्येष्टि की जाएगी। अगर पार्थिव शरीर गांव पहुंचने में देरी हुई तो बुधवार को उनकी अंत्येष्टि सैनिक सम्मान के साथ की जाएगी। वर्ष 2004 में उनकी शादी शर्मिला देवी के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें 12 साल की लड़की दीपिका, 6 साल की लड़की मुस्कान और डेढ़ साल का लड़का जिज्ञांस है। उनके पिता जीतराम यादव गांव में खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। जबकि बहन शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed