{"_id":"6748beb7487cd0b4db0b0753","slug":"army-jawan-dies-under-suspicious-circumstances-villagers-gather-for-his-last-rites-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115965-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियोंसेना के जवान की मौत, अंतिम यात्रा में उमड़े ग्रामवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियोंसेना के जवान की मौत, अंतिम यात्रा में उमड़े ग्रामवासी
Fri, 29 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
28jjrp01- बेरी। गांव ढऱाणा निवासी दीपक का फाइल फोटो।
बेरी। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन के लेखा कार्यालय में तैनात सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अंतिम यात्रा में बेरी हलके के विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान व प्रशासन की तरफ से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजाराम, सचिव शक्ति सिंह व ग्रामवासी मौजूद रहे।
वीरवार को गांव ढराणा निवासी दीपक का शव उनके पैतृक गांव में पहुंचा। जहां उनकी अंतिम यात्रा में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजाराम, सचिव शक्ति सिंह भी मौजूद रहे। दीपक के चाचा भूपेंद्र ने बताया कि दीपक नवंंबर के पहले सप्ताह में अपने बच्चों के साथ गांव ढराणा आए थे। उन्होंने 11 नवंबर को रोहतक से नई कार भी खरीदी थी। 13 नवंबर को अपने परिवार सहित चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद 23 नवंबर को गांव ढराणा से बच्चों के साथ ड्यूटी के लिए चले गए थे।
गौरतलब है कि 25 नवंबर को शाम करीब 4 बजे बाइक पर सवार होकर पत्नी से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से गया था। जब वापस घर नहीं लौटा तो गांव ढराणा में परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मंगलवार को उनके पिता प्रदीप व उनके चाचा पहुंचे। मंगलवार दोपहर पुलिस ने नजीबाबाद मार्ग पर स्थित एक होटल से एक युवक का शव बरामद किया। होटल में दी गई आइडी के आधार पर मृतक की पहचान गांव ढराणा निवासी दीपक के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की ओर से पुलिस को एक जवान की गुमशुदगी की शिकायत मौखिक रूप से मिली थी। जवान की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी स्पष्ट वजह सामने नही आई है।