{"_id":"5831ef794f1c1bb204b39e77","slug":"army-chief-s-father-came-in-cm-railly-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ के पिता को दिया रैली का न्योता, सुरक्षाकर्मियों ने मंच पर जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी चीफ के पिता को दिया रैली का न्योता, सुरक्षाकर्मियों ने मंच पर जाने से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
आर्मी चीफ के पिता को रैली में जाने से रोका
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी में रविवार को संपन्न हुई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विकास रैली में जहां कांग्रेस शासन की तरह मंच पर भाजपा के ही छोटे-बड़े पदाधिकारियों ने कुर्सियों पर अपना कब्जा जमा लिया था, वहीं आर्मी चीफ के पिता को न्योता होने के बावजूद मंच स्थल पर जाने वाले वीआईपी गेट पर अंदर जाने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वीआईपी गेट पर ही रोक लिया और काफी देर तक पूछताछ करने और वहां मौजूद मीडिया के कुछ लोगों द्वारा उनका परिचय कराए जाने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
आर्मी चीफ दलबीर सुहाग बेरी के ही बिसान गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रामफल को इस विकास रैली में शिरकत करने के लिए प्रशासन की तरफ से बाकायदा न्योता भेजा गया था, लेकिन जब आर्मी चीफ के पिता रामफल वीआईपी गेट से मंच स्थल पर जाने लगे तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया।
विज्ञापन
एक बार तो आर्मी चीफ के पिता रामफल अपने साथ हुए इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर वापस जाने लगे थे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों और मीडिया के कुछ लोगों ने जब सुरक्षाकर्मियों के साथ आर्मी चीफ के पिता को अंदर जाने देने के लिए बहस की तो उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वीआईपी गेट पर आर्मी चीफ को करीब सात मिनट रोके रखा गया।
विज्ञापन
आर्मी चीफ के पिता को वीआईपी गेट पर रोके जाने मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और रैली में जिन गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया जाता है, उनकी पुुलिस प्रशासन को लिस्ट दी जाती है और हो सकता है कि आर्मी चीफ के पिता सूबेदार रामफल का नाम उस में ना हो या फिर निमंत्रण बाद में दिया गया हो।
जश्नदीप रंधावा, एसपी झज्जर