{"_id":"6710291edb82dab80e0c3304","slug":"arhtiya-associationno-consensus-on-the-post-of-head-elections-to-be-held-on-3rd-bahadurgarh-news-c-199-1-jnd1001-124438-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आढ़ती एसोसिएशन...प्रधान पद पर नहीं बनी सहमति, 3 को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आढ़ती एसोसिएशन...प्रधान पद पर नहीं बनी सहमति, 3 को होगा चुनाव
विज्ञापन
उचाना। पुरानी मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में बुधवार को आढ़तियों की बैठक में प्रधान पद को लेकर आम सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चुनाव होगा।
कई सालों से आढ़ती अपने मत से प्रधान को चुनते है। प्रधान पद को लेकर चुनाव की तीन नवंबर की तारीख तय की गई। चुनाव कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पांच आढ़तियों वीरेंद्र प्रधान, दलबीर खेड़ी मंसानिया, हवा सिंह करसिंधु, राजेंद्र, रामदत्त डाहोला को शामिल किया गया। बैठक में काफी देर तक चर्चा हुई लेकिन प्रधान पद को लेकर सहमति नहीं बन पाने पर चुनाव से प्रधान चुनने का फैसला हुआ। मा. रामप्रसाद, मा. बलवान की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी। 300 से अधिक आढ़ती अपने मत का प्रयोग चुनाव में करेंगे। इस अवसर पर सत्यवान पेगां, सुरेश खरकभूरा, राजा बुडायन, रामनिवास बुडायन, भूप खटकड़, संदीप चौधरी, वजीर बधाना, वेदप्रकाश, साधुराम, कुलदीप श्योकंद, रामनिवास करसिंधु, अनूप सहरावत, चांदी खरकभूरा, रमेश उचाना खुर्द मौजूद थे।
बाक्स
20 व 21 अक्तूबर को भर सकते है फार्म
चुनाव कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले को 11 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। 20 व 21 अक्टूबर को चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार अपना फार्म भर सकते है। 24 अक्तूबर तक फार्म वापिस लिए जा सकते हैं। इसके बाद जो उम्मीदवार रह जाएंगे उनको चुनाव चिन्ह् दिया जाएगा। महाराजा अग्रसेन मंदिर धर्मशाला में तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के बाद मतों की गिनती होगी। प्रधान पद को लेकर फार्म भरने के लिए भी जगह तय की जाएगी जहां चुनाव कमेटी को अपना फार्म प्रधान पद उम्मीदवार जमा करवाएंगे। जितने भी आढ़ती है जिसके लाइसेंस रिवन्यू है उन्हें अपना वोट डालने के लिए लेटर पेड साथ लेकर आना होगा।