फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AQI 427: Bahadurgarh, the fifth most polluted city in the country

एक्यूआई @ 427 : देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बहादुरगढ़

Mon, 29 Nov 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
AQI  427: Bahadurgarh, the fifth most polluted city in the country
बहादुरगढ़ में देवीलाल पार्क के पास सुबह 8 बजे थे ये हालात। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में रविवार को वायु ज्यादा प्रदूषित रही। इस दौरान आस्थमा-टीबी रोगियों और स्थानीय लोगों ने खुले में भी वातावरण में घुटन महसूस की। प्रदूषण बढ़ने से रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 427 पर पहुंच गया। बहादुरगढ़ देश का 5वां और प्रदेश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को दिल्ली एनसीआर को कुछ राहत मिल सकती है, जिसमें बहादुरगढ़ भी शामिल है। अगले दो दिन में तेज हवा चलने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की वजह से सरकार ने 3 दिसंबर तक के लिए उन व्यावसायिक (कॉमर्शियल) वाहन के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी, जो पेट्रोल या डीजल से चलते हैं। इस अवधि में केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ईंधन से चलने वाले कॉमर्शियल वाहन ही चल सकते हैं। बहादुरगढ़ से हर रोज हजारों वाहन दिल्ली जाते-आते हैं। इसलिए डीजल या पेट्रोल से चलने वाले व्यावसायिक वाहन वालों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर के निवासी टैक्सी चालक मनोज कुमार व सुरेश ने कहा कि उनका रोजगार दिल्ली में ही चलता है, लेकिन इन दिनों में प्रदूषण के कारण उन लोगों को रोजगार चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सिस्टम आफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फारकास्टिंग एंड रिसर्च द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को हवा तेज हो सकती है, जिससे प्रदूषण का स्तर घटेगा और एक्यूआई में सुधार आने की संभावना है।
विज्ञापन

एक्यूआई की स्थिति
50 तक सामान्य (स्वास्थ्य के लिए ठीक)
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 मध्यम
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से 500 गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed