{"_id":"747722f4325d1df1ed0a53160ae22919","slug":"anup-murder-convicted-arested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूप हत्याकांड का दोषी अवैध हथियार सहित काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूप हत्याकांड का दोषी अवैध हथियार सहित काबू
Updated Sat, 21 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से पकड़ से बाहर चल रहे हत्या के मामले में दोषी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर, न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अपराध जांच शाखा प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि एसपी सुमित कुमार के निर्देश पर पुलिस वांछित उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपरों व अतिवांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चल रही है। इसी के तहत शाखा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में एक टीम जब मांडोठी रोड पर गश्त पर थी तो टीम को सूचना मिली कि गांव लाडपुर (दिल्ली) का निवासी जोगेंद्र गोला मांडोठी से रिट्स कार में सवार होकर बहादुरगढ़ की तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस गांव सराय औरंगाबाद के नजदीक पहुंची और नाकाबंदी कर दी।
एक रिट्ज कार आई और इशारा देकर उसे रुकवाया गया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम जोगेंद्र बताया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 9 एमएम का पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
शाखा प्रभारी ने बताया कि वांछित आरोपी जोगेंद्र वर्ष-2003 में रोहतक अदालत परिसर में हुई अनूप की हत्या व अन्य संगीन किस्म की अनेक वारदातों में शामिल रहा है।
आरोपी को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद से ही वह लगातार पुलिस की पकड़ से फ रार चल रहा था। अब पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शहर थाना में मामला दर्ज हुआ है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।