फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Another vehicle collided with a parked vehicle on the road, driver-operator injured

झज्जर-बहादुरगढ़: सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकराई दूसरी गाड़ी, चालक-परिचालक घायल

Sun, 12 Feb 2023 05:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:16 AM IST
विज्ञापन
Another vehicle collided with a parked vehicle on the road, driver-operator injured
बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहद बाईपास पर खड़ी एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी टकरा गई। इससे उसके चालक व परिचालक को चोटें आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापरवाही से सड़क पर की गई गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल अवस्था में उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप निवासी शीतलपुरी कॉलोनी जींद ने बताया है कि वह गाड़ी पर हेल्पर का काम करता है। जबकि गाड़ी को योगेश उर्फ योगी चला रहा था। गत दिवस वह अपनी गाड़ी को हांसी से लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गाड़ी मुर्गों से भरी थी और उसे वे खाली करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रोहद बाईपास पर सुबह के समय करीब 5 बजे पहुंचे तो सड़क पर एक गाड़ी लापरवाही से खड़ी की गई थी। उसमें कोई इंडिकेटर भी चालू नहीं किए गए थे। उनकी गाड़ी आगे खड़ी गाड़ी से टकरा गई और इस हादसे में उसे काफी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed