फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Another expensive buffalo becomes the center of attraction in Nangal Chaudhary

Jhajjar-Bahadurgarh News: नांगल चौधरी में एक और महंगी भैंस बनी आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Another expensive buffalo becomes the center of attraction in Nangal Chaudhary
नांगल चौधरी में पांच लाख रूपये से अधिक खरीदी गई भैंस। संवाद - फोटो : धमाके के बाद उखड़ी पटिया। संवाद
नांगल चौधरी(नारनौल)। नांगल चौधरी क्षेत्र में 11 लाख की मुर्रा नस्ल की भैंस के बाद अब सरपंच विक्रम एक और उन्नत नस्ल की भैंस लेकर आए हैं जिसकी कीमत करीब 5 लाख 51 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह भैंस रोजाना करीब 18 किलो दूध दे रही है जिससे गांव में पशुपालकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भैंस के गांव में पहुंचते ही सरपंच विक्रम के घर पर उसका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भैंस को देखने के साथ-साथ उसकी नस्ल, दूध देने की क्षमता और रख-रखाव को लेकर जानकारी ली।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की उन्नत नस्ल की भैंसें क्षेत्र के पशुपालकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इससे न केवल दूध उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों और पशुपालकों की आय में भी इजाफा होगा। लोगों ने सरपंच विक्रम के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed