फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Another dengue patient found in the city, figure reaches 52

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में मिला डेंगू का एक और मरीज, आंकड़ा पहुंचा 52

Thu, 19 Sep 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Another dengue patient found in the city, figure reaches 52
रेवाड़ी। लार्वा मिलने के बाद मकान मालिक को नोटिस देते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। शहर के उत्तम नगर में बुधवार को एक डेंगू का केस सामने आया है। अब मरीजों का आंकड़ा 52 पर पहुंच चुका है। एक सप्ताह में 27 केस सामने आ चुके हैं। अभी माह खत्म होने में 12 दिन बाकी हैं, लेकिन इसी रफ्तार से डेंगू के केस सामने आते रहे तो इस माह में आंकड़ा 70 के पार जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घरों में लार्वा को चेक किया। करीब 2300 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है। विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर लार्वा तलाश कर नष्ट करवा रही है। आमजन को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

हेल्थ इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव ने आमजन को एक दिन ड्राई डे मनाने की सलाह दी है। पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया, ताकि मच्छर और लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आसपास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें। मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द और पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। बुखार दो से चार दिनों तक होता है। इसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed