फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Another arrested along with two youths who came from UP to Bahadurgarh to sell arms

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूपी से बहादुरगढ़ हथियार बेचने आए दो युवकों के साथ एक और काबू

Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Another arrested along with two youths who came from UP to Bahadurgarh to sell arms
बहादुरगढ़। जिला पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने शहर में एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी यूपी से बहादुरगढ़ में हथियार बेचने आए थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत ने रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना शहर पुलिस को सूचना मिली कि गौरव व कृष्णकांत महोबा थाना श्रीनगर निवासी बिलहरी उत्तर प्रदेश अवैध हथियार बहादुरगढ़ में बेचने की फिराक में हैं और यह दोनों रोहतक दिल्ली रोड बहादुरगढ़ पर बने एक होटल में रुके हैं। सूचना पर थाना में तैनात मुख्य सिपाही पवन की टीम ने दोनों व्यक्तियों को होटल के नजदीक शक की बिनाह पर काबू किया। इनकी निशानदेही से दो पिस्तौल और सात कारतूस बरामद हुए। वही सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सोनू कुमार की टीम ने रोहित निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ को थाना लाइनपार क्षेत्र से काबू किया है। उससे एक रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद हुए। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिन्हें समय रहते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा झज्जर पुलिस द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed