फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anjali first in shot put

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोला फेंक में अंजलि प्रथम

Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Anjali first in shot put
झज्जर। जगन्नाथ विश्वविद्यालय कबलाना में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई रोचक मुकाबले हुए। इसका समापन 16 मार्च को होगा। दूसरे दिन विभिन्न खेलों में सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दूसरे दिन गोला फेंक, बैडमिंटन, कैरम, खो-खो, शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया गया। गोला फेंक में अंजलि, संजना व ऋतु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में दीक्षा, लव, अमन व विशाल विजयी रहे। कैरम में प्रदीप, युगल तथा सूरज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में छात्रों में इंजीनियरिंग विभाग की टीम तथा छात्राओं में फिजियोथेरेपी विभाग की टीम विजेता रहीं। शतरंज में छात्राओं में कीर्ति, अंजलि व मानसी तथा छात्रों में निखिल, हिमांशु व प्रशांत विजेता रहे। शनिवार को समापन पर सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed