{"_id":"696bd9287e41be5b0f012da6","slug":"an-stp-will-be-constructed-in-chhoturam-nagar-at-a-cost-of-23-crore-rupees-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120406-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम नगर में 23 करोड़ से बनेगा एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम नगर में 23 करोड़ से बनेगा एसटीपी
विज्ञापन
-फोटो 70 : एसटीपी निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के 11 वार्डों में सीवर समस्या के समाधान के लिए छोटूराम नगर में एसटीपी का निर्माण होगा। शनिवार को विधायक राजेश जून ने 23 करोड़ की लागत से बनने वाले एसटीपी कार्य का शुभारंभ किया। इससे वार्ड-1 से 11 व वार्ड-18 की सीवरेज समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।
विधायक राजेश जून ने कहा कि उन्होंने बहादुरगढ़ की 12 प्रमुख समस्याओं को विधानसभा में रखा था जिनमें लाइनपार व शहरी क्षेत्र की गंभीर सीवरेज समस्या प्रमुख थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एसटीपी के विस्तार को मंजूरी दे दी और सीवर सफाई के लिए 10 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुपर सकर मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक ने कहा, सभी पार्कों का सुंदरीकरण, सीसीटीवी कैपरे, सुपर सकर मशीन, पॉपलैंड, स्वाइपिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट, बिजली की तार भी ठीक होगी। नगर परिषद ने प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की घोषणा भी की है। मौके पर युवराज छिल्लर, ढिल्लू, काला, सुखबीर, कूकू, जगबीर दलाल आदि मौजूद रहे।