फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Amidst the challenges of the coronavirus pandemic, Bimla built a successful food business.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना की मार में बिमला ने खड़ा किया स्वाद का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Amidst the challenges of the coronavirus pandemic, Bimla built a successful food business.
फोटो-54: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में लगी प्रदर्शनी में अपने द्वारा बनाए अचार के डिब्बों का स्टाल
बहादुरगढ़। मजबूत इरादे और सही सोच हो तो घर बैठे भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। इस बात का उदाहरण हैं सेक्टर-7 निवासी बिमला मुदगिल। कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब अधिकांश लोग रोजगार को लेकर चिंतित थे, उसी समय बिमला के मन में घर से ही कुछ नया करने का विचार आया और अचार बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

शुरुआत में बिमला ने घर में ही सीमित मात्रा में आम, नींबू और हरी मिर्च का अचार तैयार किया और आसपास के लोगोंं को सप्लाई किया। शुद्ध मसालों और घरेलू तरीके से बने अचार का स्वाद लोगों को इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी। दूर-दराज से भी लोग उनके अचार की फरमाइश करने लगे।
विज्ञापन

मांग बढ़ने पर बिमला ने अचार के व्यवसाय को व्यवस्थित रूप देने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) का लाइसेंस भी मिल गया। इससे उनका काम पूरी तरह वैध और भरोसेमंद बन गया। बिमला का अचार बाजार में आधा किलो के डिब्बे में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 130 से 150 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिमला ने बताया कि वर्तमान में वह घर बैठे हर माह करीब 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। हाल ही में सेक्टर-6 में आयोजित एक प्रदर्शनी में भी बिमला ने अपने अचार का स्टॉल लगाया। लोगों ने उनके अचार की जमकर सराहना की।
कई लोगों ने मौके पर ही खरीदारी की तो कई ने ऑर्डर भी दिए। इस प्रदर्शनी ने बिमला के उत्पाद को नई पहचान दिलाने का काम किया। बिमला मुदगिल का कहना है कि अगर महिलाओं को सही दिशा और आत्मविश्वास मिले तो वे घर की चारदीवारी में रहकर भी सफल उद्यमी बन सकती हैं।

प्रदर्शनी में आए जनजागरण समिति के सदस्य समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि बिमला का अचार काफी लाजवाब है। प्रदर्शनी में भी उनके अचार की काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed