{"_id":"66ba845cc05c0debe50de434","slug":"aman-will-return-from-paris-today-function-will-be-held-in-the-village-soon-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112803-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पेरिस से आज लौटेंगे अमन, गांव में जल्द होगा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पेरिस से आज लौटेंगे अमन, गांव में जल्द होगा समारोह
Tue, 13 Aug 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
अमन सहरावत के परिजनों को सम्मानित करते हुए विधायक गीता भुक्कल।
साल्हावास। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे भारत पहुंचेंगे। अमन सहरावत को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लेने के लिए परिजन बिरोहड गांव से 6 बजे रवाना हो जाएंगे। अमन सहरावत परिजनों के साथ सबसे पहले छत्रसाल स्टेडियम ने दिल्ली जाएंगे।
उनके स्वागत के लिए गांव में जोरों से तैयारी चली हुई है, लेकिन अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की है। उनके दादा मांगेराम ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों से रायशुमारी कर तिथि निर्धारित की जाएगी और उसके बाद अमन के लिए एक सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा। रविवार देर रात झज्जर विधायक गीता भुक्कल गांव बिरोहड में अमन सहरावत के घर पहुंची और खिलाड़ी के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने वीडियो कॉल करके अमन को आशीर्वाद दिया और भविष्य में और बेहतरीन खेलने की शुभकामनाएं दी। वहीं सोमवार को विधायक गांव गोरिया में मनु भाकर के घर पहुंची और परिजनों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमन और मनु ने झज्जर का नाम पूरे भारत में रोशन किया है, यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि भविष्य में दोनों ही खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक लेकर आएं। इस दौरान विधायक ने कडौदा में शिव मंदिर के पास हाॅल का ,खेतावास में बीसी चौपाल, कोयलपुर में दलित चौपाल , रूडियावास में सामान्य चौपाल में टीन शेड मातनहेल में बीपीएल कॉलोनी की गली का, गोरिया में भुकरान पाने में चौपाल का, खोरडा में दलित चौपाल का, ढलानवास में चौपाल का उद्घाटन किया।