फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Allegation of jewelery theft controlled, jewelery recovered

Jhajjar-Bahadurgarh News: आभूषण चोरी का आरोप काबू, जेवर बरामद

Sat, 09 Mar 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Mar 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Allegation of jewelery theft controlled, jewelery recovered
झज्जर। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि दिनेश निवासी वलीवपुर तहसील सरधना मेरठ हाल जेपीएल टाऊनशिप खानपुर खुर्द ने शिकायत दी थी कि वह टाऊनशिप में परिवार सहित रहते थे। 12 अगस्त 2023 को वह दिल्ली गए थे। पीछे से मकान में चोरी हो गई थी। अलमारी में रखे आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। इस मामले में आरोपी कपिल निवासी अलीराजपुर मध्य प्रदेश हाल गांधीनगर इंदौर मध्य प्रदेश को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से दस हजार रुपये, एक चैन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व दो चांदी के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed