फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   All three accused arrested in Nafe Singh murder case sent to jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: नफे सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेजा

Wed, 13 Mar 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
All three accused arrested in Nafe Singh murder case sent to jail
बहादुरगढ़। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इनमें से दो आरोपी आठ दिन के रिमांड पर थे। जबकि एक आरोपी को चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया था। तीनों की मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि 25 फरवरी की शाम को बराही फाटक के पास इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की कार पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके सहयोगी रहे जयकिशन की भी गोलियां लगने से मौत हुई थी। पुलिस ने आठ दिन पहले इस मामले में दो आरोपियों आशीष उर्फ बाबा वह सौरव निवासी नांगलोई, दिल्ली को गिरफ्तार किया था। दोनों कपिल उर्फ नंदू सांगवान गैंग के शूटर रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के चार दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड के दौरान कार मुहैया करवाने वाले आरोपी धर्मेंद्र निवासी बिजवासन को भी काबू किया था। तीनों आरोपियों की मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी हो गई। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed