{"_id":"6091aa278ebc3e80bd09bd98","slug":"all-records-broken-451-corona-newly-infected-jhjhar-news-rtk6072056138","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे सारे रिकॉर्ड, 451 कोरोना नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे सारे रिकॉर्ड, 451 कोरोना नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की सूची जारी की तो अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए। एक दिन में 451 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले सोमवार को 290 संक्रमित मिले थे। मई के चार दिनों की बात की जाए तो जिले में 1269 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अकेले झाड़ली के इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट में ही एक दिन में 39 संक्रमित मिले हैं। जिले में 48 विद्यार्थी व 5 शिक्षक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल तक 1285 केस सक्रिय हैं। इनमें 94 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1191 लोगों को घर पर ही इलाज दिया जा रहा है।
- 80 प्रतिशत संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से
शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार करीब 80 प्रतिशत संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में मंगलवार को काफी कम केस पाए गए हैं। मंगलवार को 170 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है।
आठ की जलीं चिताएं, तीन रिकॉर्ड में शामिल
झज्जर व बहादुरगढ़ में नगर परिषद के कर्मचारियों ने आठ लोगों की मौत का कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया है। जबकि विभाग ने तीन लोगों की मौत रिकार्ड में दर्शाई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 122 हो गया है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने 2 लोगों का झज्जर और 6 का बहादुरगढ़ की श्मशान भूमि में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। जिले में अब तक 11067 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 9660 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
3319 की रिपोर्ट आने का इंतजार
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से 3,85,216 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3,67,510 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 3319 लोगों को रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में मंगलवार को रिकवरी रेट 89.4 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पॉजीटिविटी रेट बढ़कर 3.73 फीसदी पहुंच गया है।
चार दिन में मिले संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
कुल 1269
कोविड हेल्पलाइन:
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
नगर परिषद ने मंगलवार को संक्रमण से मरने वाले 8 लोगों का सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों केेे अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर
कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए लोग लापरवाही कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें। जो उनके व परिजनों केेेे जीवन पर भारी पड़ सकता है।
- डॉ. रणवीर सिंह, नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन, झज्जर