{"_id":"695195f7266fff1a5f044893","slug":"all-four-accused-are-graduates-there-is-still-no-trace-of-the-39-lakh-rupees-looted-from-subedar-singh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119860-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चारों आरोपी ग्रेजुएट, सूबे सिंह से लूटे 39 लाख रुपये का अब तक सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चारों आरोपी ग्रेजुएट, सूबे सिंह से लूटे 39 लाख रुपये का अब तक सुराग नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शुक्रवार रात कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर 39 लाख रुपये की लूट के चारों आरोपी ग्रेजुएट हैं। इनमें एक के खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट और लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है जबकि अन्य पर पहले से कोई एफआईआर नहीं है। रविवार को पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया। उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
पुलिस आरोपियों से लूटी गई राशि बरामद नहीं कर सकी है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
रेवाड़ी निवासी सूबे सिंह से दो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने शुक्रवार रात 39 लाख रुपये लूट लिए थे। शिकायत के बाद थाना आसौदा और सीआईए-1 बहादुरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। पहले 2 लाख की लूट का मामला सामने आया था लेकिन जांच के बाद लूट 39 लाख की निकली। लूटकांड का मारटरमाइंड पीडि़त सूबे सिंह का भतीजा सुनील ही निकला।