{"_id":"659ef471a19b7f5a4f03f47e","slug":"ajay-dabas-of-salhwas-becomes-the-head-coach-of-the-indian-handball-team-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7064-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साल्हावास के अजय डबास बने भारतीय हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साल्हावास के अजय डबास बने भारतीय हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच
Thu, 11 Jan 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
कोच अजय डबास
साल्हावास।क्षेत्र के गांव साल्हावास निवासी 31 वर्षीय अजय डबास पुत्र खजान सिंह आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच के लिए नामित हुए हैं। इससे परिजनों व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वे वर्तमान में भारतीय वायुसेना चंडीगढ़ में कोच के पद पर कार्यरत हैं। कोच अजय डबास ने बताया कि 11 से 25 जनवरी 2024 तक बहरीन में आयोजित 21वीं सीनियर एशियाई पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम के लिए उन्हें मुख्य कोच के लिए नामित किया गया है। अक्तूबर 2023 में दोहा (कतर) में आयोजित एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भी वे भारतीय हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच रहे हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर 2023 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कोच के रूप सेवाएं देने पर उनकी टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा 2022 में एशियन चैंपियनशिप में भी वे भारतीय टीम के कोच रहे।
कोच के रूप में सीनियर नेशनल में टीम ने 6 बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा कोच के रूप में फेडरेशन कप में टीम ने 2 बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया और एक खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वे रजत पदक विजेता रहे। हैंडबॉल प्रीमियर लीग सीजन वन में भी वे बतौर कोच रहे। अचानक उनकी महाराष्ट्र आरयन टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर टीम विजयी रही। जल्द ही 2024 में आने वाले हैंडबॉल प्रिमियर कीग सीजन टू में भी कोच के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।