फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AITUC workers will join the demonstration on September 4

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4 सितंबर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
AITUC workers will join the demonstration on September 4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। देश की क्रांतिकारी केंद्रीय ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर सरकार की मजदूर विरोधी व पूंजीपति-परस्त नीतियों के खिलाफ आगामी 4 सितंबर को देश की राजधानी में धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।

कॉमरेड हरिप्रकाश हरियाणा प्रदेश सचिव तथा सतीश कुमार जिला कमेटी सचिव एआईयूटीयूसी ने बताया कि संघर्षों से हासिल अनेक श्रम कानूनों को खत्म करके भाजपा सरकार ने मजदूर विरोधी व मालिकपरस्त चार लेबर कोड बना दिए हैं। इनके माध्यम से श्रमिकों से उनके वैधानिक अधिकार छीन लिए। लेबर कोड लागू होने पर स्थाई नौकरी समाप्त करने के लिए अल्प अवधी रोजगार का प्रावधान ला रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम वेतन समाप्त करने के लिए फलोर वेज की अवधारणा, 8 घंटे कार्य दिवस को 12 घंटे करने, रात्रि में महिलाओं से ड्यूटी लेने, कारखाने की व्याख्या बदलकर मजदूरों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर करने, 300 से कम संख्या के श्रमिकों वाले उद्योगों में छंटनी, तालाबंदी, ले-ऑफ करने का अधिकार मालिकों को देने, सामूहिक सौदेबाजी व यूनियन बनाने, हड़ताल करने जैसे जनतांत्रिक व ट्रेड यूनियन अधिकारों को पंगू बनाया जा रहा है। मालिकों की मनमर्जी की शर्तों पर काम करने के लिए मजदूरों को निहत्था किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की इन तमाम पूंजीपति-परस्त नीतियों के खिलाफ व मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26000 मासिक करवाने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कराने, आंगनवाड़ी-मिड डे मील, आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने, निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण व हितलाभ को सरल व भ्रष्टाचार मुक्त कराने, सरकारी विभागों, उद्योगों-संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाकर उन्हें विकसित कराने के लिए आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसे एआईयूटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड के राधा कृष्ण, महासचिव कॉमरेड शंकर दास गुप्ता, उपाध्यक्ष कॉमरेड अरुण कुमार सिंह व अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed