फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AIIMS and PGI Chandigarh will fight cancer together

Jhajjar-Bahadurgarh News: एम्स और पीजीआई चंडीगढ़ मिलकर लड़ेंगे कैंसर से जंग

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
AIIMS and PGI Chandigarh will fight cancer together
बादली (बहादुरगढ़)। कैंसर की रोकथाम में एम्स के साथ पीजीआई चंडीगढ़ भी काम करेगा। एम्स अधिकारियों और पीजीआई चंडीगढ़ के बीच यह निर्णय लिया गया है कि एक साथ मिलकर रोगी की देखभाल और बीमारी से बचाव के तरीकों की खोज की जाएगी। कैंसर को बढ़ने से रोकने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़सा स्थित एनसीआई के डाॅ. आलोक ठाकर ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और कैंसर को रोकने के उद्देश्य से सम्मेलन किया गया था। इसमें कई पहल करने के सुझाव आए हैं। विशेष रूप से रोगी की देखभाल के लिए एक साथ काम करने के तौर-तरीकों की खोज करना, कठिन स्थितियों में सहयोग करना और सहयोगी अनुसंधान नेटवर्क को एक साथ रखना शामिल रहा। इसके लिए सभी प्रतिभागियों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की। डाॅ. ठाकर ने बताया कि कैंसर की शीघ्र पहचान और जांच के लिए शिविर, तंबाकू समाप्ति गतिविधियों और स्वस्थ पोषण के संबंध में रोगी सहभागिता के साथ एक रोगी सहभागिता गतिविधि भी की गई।
विज्ञापन


कैंसर को पनपने से रोकना जरूरी

कैंसर को पनपने में तंबाकू और धूम्रपान को प्रभाव ज्यादा होता है। ऐसे में शिविर लगाकर लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के लिए जागरूक किया जाएगा। सबसे ज्यादा जरूरी है कि कैंसर को पनपने से ही रोका जाए। ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। एम्स, पीजीआई चंडीगढ़ और जेआईपीएमईआर के संकाय ने सम्मेलन में ऐसे सुझाव दिए है जिन पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed