{"_id":"6685eb944a68cca14f05eec4","slug":"ahlawat-khap-gathered-in-deeghal-said-government-should-ban-endogamy-marriage-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111624-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीघल में जुटी अहलावत खाप, कहा-समगौत्र विवाह पर रोक लगाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीघल में जुटी अहलावत खाप, कहा-समगौत्र विवाह पर रोक लगाए सरकार
Thu, 04 Jul 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
गांव डीघल में खापों के प्रतिनिधि बैठक करते हुए ।
बेरी। समगौत्र विवाह पर रोक के लिए बुधवार को बेरी क्षेत्र के गांव डीघल में अहावत-27 खाप की बैठक हुई। इसमे इस बात का रोष जताया गया कि पिछले कई दिनों से समगौत्र विवाह हो रहे हैं, जो समाज में कुरीतियों को बढ़ावा दे रहे हैं, यदि इन पर जल्द से जल्द रोक न लगी तो समाज का सारा ताना-बाना खराब हो जाएगा।
अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा कि समाज सुधार और सामाजिक न्याय के लिए जानी जाने वाली खाप पंचायतों की लंबे समय से मांग रही है कि सरकार हिंदू विवाह कानून 1955 में शीघ्र संशोधन करे। बैठक की अध्यक्षता अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह ने की। बैठक में नांदल खाप, कादयान खाप सहित अन्य कई ओर खापों के सदस्यों ने भी भाग लिया।
वक्तओं ने कहा कि युवा पीढ़ी के लड़के और लड़कियां माता-पिता की सहमति के बिना ही अपने गांव और गोत्र में चुपके-चुपके शादी कर लेते हैं। इसके चलते परिवार और माता-पिता को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। वर्तमान में लिव इन रिलेशन ने तो समाज में नैतिक और चारित्रिक पतन को और बढ़ावा दिया है। हिंदू विवाह कानून 1955 में सरकार से मिलकर किस प्रकार से हरियाणा के कस्टमरी लॉ के अनुसार संशोधन करवाया जाए। गुजरात की सरकार ने अपनी कस्टम के अनुसार इस कानून में संशोधन कर रखे हैं।
विज्ञापन
बैठक में कहा गया कि पुराने समय से रीति चली आ रही है कि हम सभी स्वयं, मां और दादी का गौत्र विवाह करने के लिए बचाते हैं, लेकिन आजकल का युवा इस दायरे से अपने आपको बाहर समझता है। जो गलत है। समाज में युवा वर्ग द्वारा समगौत्र विवाह का प्राथमिकता दी जा रही है। समगौत्र विवाह पर रोक लगे और इसके लिए एक कानून बने। बैठक में तय किया गया कि 8 जुलाई को इन खापों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलेगा और समगौत्र विवाह व हिंदू विवाह कानून 1955 में शीघ्र संशोधन कराने की मांग करेंगे। बैठक में सर्व खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुडा, रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत, गठवाला खाप प्रतिनिधि सूरजमल मलिक, सूरजमल मदाना, इंद्र सिंह हुड्डा सहित कई प्रतिनिधियों ने अपने विचार सर्व पंचायत में रखे। इस पंचायत में सुखचंद कादयान, राजवीर डबास, सोमवीर, उमराव बेरी, मदन अहलावत, सतीश बल्हारा, सुखी राम, सुनारिया सतगामा प्रधान प्रकाश बुधवार सहित बड़ी संख्या में खापों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।