{"_id":"612fe0a88ebc3e2f7302ffb8","slug":"agriculture-training-institute-hameti-started-youtube-channel-jhjhar-news-rtk6226966184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि प्रशिक्षण संस्थान हमेटी ने शुरू किया यूट्यूब चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि प्रशिक्षण संस्थान हमेटी ने शुरू किया यूट्यूब चैनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। किसानों को सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कृषि संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि प्रशिक्षण संस्थान जींद की ओर से फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल हमेटी दर्पण की शुरुआत की गई है। किसानों को अधिक से अधिक कृषि संबंधित ज्ञान कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस यूट्यूब चैनल से जुड़ने का आह्वान डीसी श्याम लाल पूनिया ने किया है।
डीसी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के युवा किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर उन्नत तकनीक के साथ सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत अधिक लाभ देने वाली खेती जैसे बागवानी, सब्जी, दाल-दलहन, मक्का इत्यादि की खेती पर ध्यान देकर ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। आने वाले समय में किसान गेहूं, सरसों या अन्य फसल को लेकर किस तरह की तैयारी करें, इससे जुड़ी जानकारी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
चैनल पर संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का होगा समाधान
डीसी ने बताया कि यूट्यूब चैनल पर किसानों को जागरूक करने के साथ साथ दो तरफा संवाद के तहत उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। जिला झज्जर के किसी भी किसान को किसी विषय में जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वह वीडियो के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल भेज सकता है। हमेटी संस्थान द्वारा उचित मार्गदर्शन के साथ आपके सवाल से जुड़े समाधान भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
चैनल पर दिखाई जाएगी किसानों की सफलता की कहानी
डीसी ने बताया कि प्रदेश के अन्य किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए चैनल के माध्यम से ऐसे किसानों की सफलता की कहानी भी दिखाई जाएगी जिन्होंने खेती के क्षेत्र में उच्च तकनीक व सटीक जानकारी के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ताकि दूसरे किसान उन तौर तरीकों को अपनाकर ज्यादा लाभ ले सकें।