फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After winning gold in shooting, Suruchi Phogat met with the Chief Minister and the Sports Minister.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटिंग में गोल्ड लाने के बाद मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से मिलीं सुरुचि फोगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
After winning gold in shooting, Suruchi Phogat met with the Chief Minister and the Sports Minister.
साल्हावास। गांव सासरौली की शूटिंग खिलाड़ी व गोल्डन गर्ल सुरुचि फोगाट ने अपने पिता हवलदार इंद्र सिंह फोगाट के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायाब सैनी व खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। सीएम और मंत्री गौतम ने दोहा में आयोजित आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) शूटिंग विश्वकप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन

पिता इंद्र सिंह फोगाट ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। इसी वर्ष सितंबर-अक्तूबर में लगातार चार स्वर्ण पदक जीतने पर सुरुचि दुनिया की नंबर एक निशानेबाज बनी थीं। उन्होंने 12 निशानेबाजों के एलीट वर्ग के क्वालिफिकेशन दौर में 586 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

सुरुचि फोगाट ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह एक अच्छी खिलाड़ी बनें और देश दुनिया में नाम हो। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए मेहनत की और दो साल में नेशनल में मेडल जीता। उन्होंने 2019 में शूटिंग शुरू की थी और आज 6 साल में माता-पिता के आशीर्वाद से देश और दुनिया में नंबर-एक शूटर बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



माता-पिता का सपना ओलिंपिक में मेडल जीते बेटी

सुरुचि की मां सुदेश देवी ने बताया कि वह उनकी बेहद लाडली बेटी हैं। वह हमेशा अपनी बेटी के लिए दुआएं करती रहती हैं। उनकी इच्छा है कि वह ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन करें। सुरुचि फोगाट भी अपने माता-पिता का हर सपना पूरा करने के लिए मेहनत कर रही है और मुकाम हासिल करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed