{"_id":"623b624d4a917c6c6c27781f","slug":"after-several-hours-of-protest-in-dubaldhan-the-work-of-installing-meters-on-the-pillars-started-jhjhar-news-rtk6418653196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबलधन में कई घंटों के विरोध के बाद खभों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबलधन में कई घंटों के विरोध के बाद खभों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू हुआ
विज्ञापन
बेरी। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बेरी बिजली निगम की तरफ से 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने के लिए गांव दुबलधन में खंभों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। पिछले एक माह से ग्रामीणों के विरोध के चलते मीटर बदलने का काम बंद पड़ा हुआ था। एक माह से टीम गांव में लगातार खंभों पर मीटर लगाने जा रही थी, लेकिन ग्रामीण विरोध कर रहे थे। बुधवार को निगम के एसडीओ सुनील कुमार, जेई राजेंद्र, प्रदीप, पुलिस के कर्मचारी व निगम कर्मचारी गांव दुबलधन में खंभों पर मीटर लगाने के लिए सुबह करीब 10 बजे पहुंचे तो ग्रामीण व महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया।
निगम के एसडीओ ने ग्रामीणों व महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण खंभों पर मीटर लगवाने के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को बुला लिया गया, लेकिन कई घंटों बाद ग्रामीणों को समझाने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गांव दुबलधन में खंभों पर मीटर लगाने का कार्य पिछले कई माह से शुरू किया हुआ था। गांव में कुल 28 सौ उपभोक्ता है और करीब 5 सौ उपभोक्ताओं के मीटर बाहर निकाल दिए गए थे। करीब एक माह पहले ग्रामीणों के विरोध के चलते काम बंद था।
- वर्जन
बुधवार को निगम की टीम पुलिस को लेकर मीटर लगाने गई थी। एक बार ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण कई घंटों बाद मीटर लगवाने को तैयार हुए। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में करीब 80 मीटर लगा दिए गए थे।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, बेरी।
वर्जन
गांव दुबलधन में खंभों पर मीटर लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों के समझाने के बाद मीटर लगाने का कार्य पुलिस की मौजूदगी में शुरू करवा दिया गया था।
- सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।