फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After a light drizzle, the commission agents and farmers covered the paddy with tarpaulin.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हल्की बूंदाबांदी के बाद आढ़ती और किसानों ने ढकी धान पर तिरपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
After a light drizzle, the commission agents and farmers covered the paddy with tarpaulin.
05जेएनडी36: रात को मंडी में चल रहा धन उठान का कार्य। स्रोत संवाद।
नरवाना। नरवाना की नई अनाज मेला मंडी और इसके सब यार्डों में इन दिनों धान की आवक ने जोर पकड़ लिया है। लगातार बढ़ती आवक के साथ अब खरीद और उठान का कार्य भी गति पकड़ने लगा है। रविवार को मंडी में दोनों एजेंसियां डीएफएससी और हेफेड द्वारा धान की खरीद बंद रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह ही धान उठान का कार्य शुरू हो गया था। रविवार को नरवाना मंडी व सब यार्डों में से करीब 10 हजार धान के बैग का उठान हुआ। धान की आवक की बात करें तो रविवार को नरवाना मेला मंडी में 26,903 क्विंटल, धमतान साहिब सब यार्ड में 8,499 क्विंटल, धनौरी में 2,525 क्विंटल और खरल में 300 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को मंडी और सब यार्डों में खरीद का कार्य बंद रहा और केवल उठान का कार्य जारी रहा। अब तक नरवाना मेला मंडी में कुल 1,88,930 क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। इनमें से 51,545 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है जो अभी मंडी में पड़ा हुआ है जबकि 1,22,385 क्विंटल धान ऐसा है जो खरीद की प्रतीक्षा में मंडी में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग ने पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विशेषकर पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद और हिसार जैसे धान बेल्ट जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए किसान और आढ़ती अपनी धान की बोरियों को ट्रिपल से ढकने में जुटे हैं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
बाक्स
रविवार शाम करीब 7:30 बजे नरवाना में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मंडी में बेचैनी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि अगर सोमवार को तेज बारिश या ओले पड़ते हैं तो मंडी में पड़ी लाखों की फसल भीग कर खराब हो सकती है। आढ़तियों ने प्रशासन से अपील की है कि मंडी में पॉलिथीन शीट्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली व्यवस्था कर धान को सुरक्षित रखने के इंतजाम किए जाएं।


वर्जन

नरवाना मंडी में रविवार को करीब 10000 बैगों का उठान हो चुका है। वहीं आज खरीद बंद रही । मंडी में केवल उठान का कार्य की ही सुचारू रूप से चला। मंडी में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -उमेद, खरीद इंचार्ज, नई अनाज मेला मंडी नरवाना

05जेएनडी36: रात को मंडी में चल रहा धन उठान का कार्य। स्रोत संवाद।

05जेएनडी36: रात को मंडी में चल रहा धन उठान का कार्य। स्रोत संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed