फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   african student dies while playing football

फुटबाल खेलते वक्त हुई अफ्रीकी छात्र की मौत

Sun, 18 Aug 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
african student dies while playing football
गांव सराय औरंगाबाद स्थित पीडीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे अफ्रीकी छात्र की फुटबाल खेलते वक्त मौत हो गई। मौत का कारण हृदय घात बताया जा रहा है, लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और घाना एंबेसी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका के देश घाना का निवासी 22 वर्षीय अतुले इम्मानुए भारत में पढ़ने लिए आया हुआ था। वह बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद स्थित पीडीएम यूनिवर्सिटी में बीए इकोनॉमिक्स सेकेंड इयर का छात्र था। शुक्रवार की सायं वह यूनिवर्सिटी के मैदान में फुटबाल खेल रहा था। फुटबाल को किक लगाते वक्त वह अचानक गिरकर अचेत हो गया। सहपाठियों ने उसे संभाला और निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर छह पुलिस ने घाना एंबेसी को सूचना दी। यूनिवर्सिटी व सेक्टर छह थाने के पुलिस कर्मी एंबेसी भी गए। शाम तक एंबेसी से कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा था। मामले के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है। मौत का कारण हृदय घात हो सकता है, असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो जाएगी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। मामले की तह तक जाने के लिए गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed