फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admission will be done on 180 seats in B.Sc.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीएससी में 180 सीटों पर होगा दाखिला

Tue, 11 Jun 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 11 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 180 seats in B.Sc.
झज्जर का राजकीय स्नातकोत्तर नेहरु महाविघालय प्
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में सबसे अधिक 180 सीटें बीएससी में हैं। बीएमें 160, बीकॉम में 160 और बीएससी फिजिकल साइंस में 60 सीटें हैं। प्रवेश के लिए 25 जून तक रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया, सही विषय व विकल्प का चुनाव, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इत्यादि की उनके मार्गदर्शन हेतु समुचित व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्नातक संकायों में दाखिले हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून 2024 है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्राएं स्वयं घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन करवा सकती है अगर किसी भी छात्रा को कोई रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे महाविद्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। महाविद्यालय द्वारा सभी छात्राओं के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए प्रोग्राम में 160, बीकॉम में 160, बीसीए में 180 व बीएससी फिजिकल साईंस में 60 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बीएससी नॉन मेडिकल प्रोग्राम को अब बीएससी फिजिकल साईंस के नाम से और बीएससी मेडिकल को बीएससी लाइफ साईंस के नाम से जाना जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया की नोडल अधिकारी प्रवेश दहिया ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्याथियों को तीन प्रमुख व एक द्वितीय विषय का चयन करना होगा। साथ ही जब छात्राएं फिजिकल कॉउसलिंग के लिए महाविद्यालय आएंगी तो उन्हें मल्टीडिसीप्लीनिरी, एबीलिटी एनहांसमेंट व वेल्यु ऐडिट कोर्स संबधी जानकारी भी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बाद तिथि अनुसार मेरिट लिस्ट में छात्राओं का नाम आने पर दाखिले की प्रक्रिया शुरु होगी। अगर किसी छात्रा का नाम कम अंक होने की वजह से किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आता तो वे छात्राएं ओपन काउंसिलिंग में दाखिले हेतु समय-समय पर महाविद्यालय के संपर्क में रहें। छात्राएं यूजी की बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी कक्षा में दाखिले के लिए अपनी 10वीं की मार्कशीट, 12वीं का परिणाम कॉपी, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, डोमिसाइल सर्टिफिकेट इत्यादि डाक्युमेंटस अपने साथ लेकर पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed