{"_id":"667cabff0e750b2701076df9","slug":"action-will-be-taken-on-delay-in-resolving-complaints-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111415-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के समाधान में देरी करने पर होगी कार्रवाई : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के समाधान में देरी करने पर होगी कार्रवाई : डीसी
Thu, 27 Jun 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए और विभाग तय समय में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायत के समाधान में देरी किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी व लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागाध्यक्षों से उनकी शिकायतों के स्टेटस के संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट तलब की। सभी अधिकारियों से उनकी लंबित शिकायतों के बारे में जानकारी व उनके समाधान की दिशा में दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान करने के लिए समाधान शिविरों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि जिला स्तर पर कोई भी शिकायत पेंडिंग न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जो शिकायत निवारण करने योग्य हो उसका तुरंत प्रभाव से निवारण करवाएं। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसीपी अनिल कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, डीआईओ अमित बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
समाधान शिविर में आई 125 शिकायतें
बुधवार को समाधान शिविर में 125 शिकायतें दर्ज हुई। सभी शिकायतों पर डीसी द्वारा सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को एक्शन लेते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। मीटिंग में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, रेवेन्यू विभाग आदि विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे।