फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Acquaintance accused of rape and pressurizing to change religion

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिचित पर दुष्कर्म और धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोप

Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Acquaintance accused of rape and pressurizing to change religion

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में एक महिला ने अपने एक परिचित युवक पर दुष्कर्म, धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता महिला पूर्व में आरोपी युवक के साथ लिव-इन में रह चुकी है। आरोप कितने सही हैंं, ये जांच का विषय है। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। नजदीकियां बढ़ी तो दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय पहले जब आरोपी युवक किसी अन्य युवती से शादी करने लगा तो इन दोनों के बीच विवाद गहराने लगा। आरोपी युवक मूल रूप से बिहार का निवासी है। यहां किराये पर रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसको अपने साथ रखने लगा। उसके साथ कई बार गलत हरकत की और वीडियो बना ली। जब शादी के लिए कहती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता। जान से मारने और वीडियो वायरल की धमकी देकर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा। धर्म बदलने का दबाव बनाने तक का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत के आधार पर बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के आरोप कितने सही हैं, ये अभी जांच का विषय है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस आरोपी को काबू कर पूछताछ करेगी। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed