फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused carrying liquor caught, 49 boxes of liquor recovered

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब ले जाता आरोपी काबू , 49 पेटी शराब बरामद

Sun, 10 Mar 2024 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Mar 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Accused carrying liquor caught, 49 boxes of liquor recovered

विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर टीम की ओर से एक आरोपी को गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाने के मामले में काबू किया है। पुलिस चौकी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक बलराज की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सतीश निवासी मातनहेल कार में अवैध शराब भरकर तलाव से जहाजगढ़ लेकर जाएगा। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झज्जर-जहाजगढ़ रोड होटल के नजदीक नाकाबंदी की गई और आने-जाने वाले साधनों पर नजर रखी गई। कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी। इसे पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू करके पिकअप की तलाशी ली तो उससे अवैध अंग्रेजी शराब की 15 पेटी, देसी शराब की एक पेटी व बीयर की 33 पेटियां बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रोहतक में आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed