{"_id":"6744ebb6fa35adc57c0a22f4","slug":"accused-arrested-with-29-narcotic-injections-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111283-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 29 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 29 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Tue, 26 Nov 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 62 : नशीले इंजेक्शन समेत पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस टीम ने लाइनपार थाना क्षेत्र से एक युवक को नशीले इंजेक्शन (बुप्रेनॉर्फीन इंजेक्शन) समेत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लाइनपार थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओरए एंटी नारकोटिक सेल पुलिस टीम ने एक युवक को थाना शहर क्षेत्र से 8 ग्राम 72 मिलीग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण उर्फ दीपू निवासी अशोक नगर 22 फुटा रोड, लाइनपार बहादुरगढ़ नशीले इंजेक्शन बेचने का काम करता है जो नाहरा-नाहरी रोड पर गंदा नाला के नजदीक नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची और उसे काबू किया। तलाशी ली गई तो उससे 29 नशीले (बुप्रेनॉर्फीन इंजेक्शन) बरामद हुए। अधिकारियों ने कृष्ण से इंजेक्शन के बारे में लाइसेंस, परमिट व डॉक्टर द्वारा लिखी पर्ची दिखाने की मांग की, लेकिन वह कुछ भी पेश नहीं कर सका। इस आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी से बरामद नशीले इंजेक्शनों की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर व सरकारी डॉक्टर से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन नशीले हैं और सरकार द्वारा इन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है। नशीले पदार्थो के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कहीं भी कोई नशा बेचता या खरीदता मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि क्षेत्र में यदि किसी भी व्यक्ति को नशा बेचने की सूचना मिलती है तो वह इसकी जानकारी पुलिस को दे सकता है। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाला नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
8 ग्राम 72 मिलीग्राम स्मैक समेत एक काबू
एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम को सूचना मिली कि जलकरण निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में बांंबे वाली गली बहादुरगढ़ में खड़ा है। एंटी नारकोटिक सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन की टीम उक्त स्थान पर पहुंची और शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। उसके पास से 8 ग्राम 72 मिलीग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है।