{"_id":"5fd91a9a8ebc3e3ec95ff2e2","slug":"accident-in-badali-bahadurgarh-news-rtk5865227154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जली भाई बहन और चचेरे भाई की चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जली भाई बहन और चचेरे भाई की चिताएं
विज्ञापन
---फोटो 25 : इस ईको गाड़ी में सवार थे तीनों बहन-भाई। -संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बादली। लुकसर गांव के तीन विद्यार्थियों की मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बाढ़सा के पास गुरुग्राम रोड पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई-बहन और एक चचेरा भाई है। तीनों विद्यार्थियों का अंतिम संस्कार देर शाम गमगीन माहौल के बीच किया गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में वर्षा पुत्री जसवंत, प्रशांत पुत्र जसवंत और अक्षय पुत्र जितेंद्र की मौत हुई है। वर्षा और प्रशांत भाई बहन थे, जबकि अक्षय चचेरा भाई था। तीनों गुरुग्राम के एसजीटी कॉलेज में पढ़ते थे। मंगलवार को तीनों भाई बहन ईको गाड़ी से कॉलेज जा रहे थे। कोहरा होने के चलते बाढ़सा गांव के पास एक बस से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर में वर्षा और अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत को गंभीर चोट के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव में पहुंचे तो हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। परिवार के कई सदस्य बेहोश हो गए। ग्रामीण भी परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास करते रहे। अंतिम संस्कार में शामिल हर शख्स की आंखें नम थीं।
तीनों थे एसजीटी कॉलेज के विद्यार्थी
तीनों भाई बहन एसजीटी कॉलेज के विद्यार्थी थे और 12वीं पास करने के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे थे। वर्षा और प्रशांत सगे भाई-बहन थे। वर्षा बड़ी थी और प्रशांत छोटा था। जसवंत के दो ही बच्चे थे। जसवंत के भाई जितेंद्र का लड़का अक्षय भी एसजीटी कॉलेज में पढ़ता था और अपने चचेरे भाई बहनों के साथ एक ही गाड़ी में कॉलेज जाता था। अक्षय अपने माता पिता की इकलौती संतान था। सड़क दुर्घटना ने दोनों परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं।
विज्ञापन
भाई का खाना ले गई थी बहन वर्षा
तीनों बच्चे जब घर से निकले तो परिजनों को अंदाजा भी नहीं था कि देर शाम उनके शव ही घर पहुंचेंगे। वर्षा घर से अपने भाई प्रशांत और चचेरे भाई अक्षय का खाना लेकर निकली थी। तीनों भाई बहन ईको गाड़ी में एक साथ बैठकर कॉलेज के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बाढ़सा गांव के पास यह हादसा हो जाएगा।